फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM-SP raided the places of illegal raw liquor

Sant Kabir Nagar News: डीएम-एसपी ने अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर मारा छापा

Thu, 02 Mar 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
DM-SP raided the places of illegal raw liquor
धनघटा में कच्ची शराब बनाए जाने के ठिकानों पर छापामारी करते डीएम एसपी व अन्य अधिकारी कर्मचारी। स
फोटो के साथ---
विज्ञापन

अवैध शराब की 18 भट्ठियां तोड़ी गईं, दो ट्रैक्टर किए गए सीज
करीब 2,500 क्विंटल लहन कराया गया नष्ट, अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने टीम के साथ धनघटा क्षेत्र के माझा में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान अवैध शराब की 18 भट्ठियां तोड़ी गईं और काफी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। 100 लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। इसके अलावा दो ट्रैक्टर को पुलिस थाने ले गई। अवैध शराब के कारोबारी पुलिस टीम के हाथ नहीं लगे।

होली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। बुधवार दोपहर बाद डीएम संदीप कुमार, एसपी सत्यजीत गुप्ता, एसडीएम डॉक्टर रविंद्र कुमार, सीओ दीपांशी राठौर के अलावा पुलिस औी आबकारी की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारा। टीम तुर्कवलिया नायक, गाघघाट, बिडहर घाट आदि के पास रेता में दबिश दी। एसपी ने बताया कि इस दौरान अवैध शराब की 18 भट्ठियां तोड़ी गईं। 2,500 क्विंटल लहन नष्ट किया गया। करीब 100 लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि इसी दौरान दो ट्रैक्टर बरामद किया, जिसे थाने पर भिजवा दिया गया है। एसओ को निर्देश दिया गया है कि ट्रैक्टर सीज करें। कच्ची के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीमें लगातार माझा क्षेत्र में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देंगी। वहीं बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष धनघटा और आबकारी विभाग की टीम ने भोतहा गांव के सामने घाघरा नदी के किनारे छापा मारा। इस दौरान टीम ने 18 क्विंटल लहन और चार भट्ठियां नष्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed