फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dm, sp meeting conduct in ghorang meeting

अवैध शराब बनाने बेचने वालों पर होगी गैगेस्टर की कार्रवाई: डीएम

Tue, 03 Mar 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
dm, sp meeting conduct in ghorang meeting
धनघटा तहसील क्षेत्र के घोरांग गांव में लगे चौपाल कार्यक्रम करे संबोधित करते डीएम। - फोटो : KHALILABAD
अवैध शराब बनाने बेचने वालों पर होगी गैगेस्टर की कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन

- जिलाधिकारी और एसपी ने घोरांग गांव में चौपाल लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। डीएम रवीश गुप्ता व एसपी ब्रजेश सिंह ने मंगलवार को धनघटा क्षेत्र के घोरांग गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान डीएम ने कहा है कि अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर अब गैंगस्टर की कार्रवाई होगी।

डीएम ने कहा कि अवैध शराब पीने के कारण लोग अकाल मौत के शिकार होते हैं। जिससे उनका परिवार बर्बाद हो जाता है। इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए गांव के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने महिलाओं से कहा कि महिला यदि चाह ले तो अवैध शराब का करोबार बंद हो जाएगा। अवैध शराब को बंद कराने वाले लोगों का प्रशासन भरपूर सहयोग करेगा। उन्होंने पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करें। एसपी बृजेश सिंह ने कहा कि घोरांग गांव में भारी पैमाने पर कच्ची शराब बनाई व बेची जाती है। इस बात को गांव के लोग कह रहे हैं। उन्होंने चौकी इंचार्ज लोहरैया को चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह के भीतर इस गांव में शत प्रतिशत अवैध शराब बनना व बिकना बंद होना चाहिए। अगर बंद नहीं हुई तो चौकी इंचार्च को यहां से हटा दिया जाएगा। एसपी ने कच्ची के कारोबार पर अंकुुश लगाने के लिए जन सहयोग मांगा। गांव निवासी जीतेंद्र सिंह, प्रधान डॉ. सत्यप्रकाश, फुलूई गांव के प्रधान हरीशचंद्र यादव, शीतला देवी, रमेश चौरसिया आदि ने अधिकारियों को आश्वासन दिया की अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करेंगे। गांव के लोगों ने अवैध शराब को बंद कराने का संकल्प लिया। इस मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार, एसओ अखिलानंद उपाध्याय, प्रदीप सिंह, शालिनी सिंह, रणविजय सिंह, बीडीओ विजय कुमार पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed