फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM reviews Chief Minister Youth Entrepreneur Development Scheme

Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की डीएम ने की समीक्षा

Thu, 19 Feb 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
DM reviews Chief Minister Youth Entrepreneur Development Scheme
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें 20 फरवरी को वृहद ऋण वितरण कैंप आयोजित किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएम युवा अभियान के बारे में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया, साथ ही अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मिशन निदेशक सीएम युवा उद्यमी विकास ने जनपद स्तर पर वृहद ऋण वितरण कैंप का आयोजन किए जाने का निर्देश दिया है। इसके अनुपालन में 20 फरवरी को वृहद ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए डीएम ने जनपद के समस्त बैंकों को 300 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने खराब प्रगति वाले बैंक शाखा के प्रबंधकों से कड़ा रोष व्यक्त किया और उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि यदि एक सप्ताह में प्रगति में सुधार नहीं होता है तो खराब प्रगति वाले बैंकों के उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कराएं। साथ ही निर्देश दिया कि विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार गौतम सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed