{"_id":"61f4277e7c3dc5672159953a","slug":"dm-ordered-for-booster-doge-khalilabad-news-gkp4251332101","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 तक सभी अधिकारी और कर्मचारी लगवाएं बूस्टर डोज : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 तक सभी अधिकारी और कर्मचारी लगवाएं बूस्टर डोज : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबोधित करती डीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 तक सभी अधिकारी और कर्मचारी लगवाएं बूस्टर डोज : डीएम
विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड की बूस्टर डोज लगाए जाने के निर्देश दिए गए।
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बूस्टर डोज अनिवार्य है। द्वितीय डोज के तीन माह बाद बूस्टर डोज लगवाई जा सकती है। जिले में 53 प्रतिशत अधिकारी और कर्मचारी बूस्टर डोज से आच्छादित हुए हैं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारी और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि सभी लोग अपने-अपने विभाग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बूस्टर डोज 31 जनवरी तक लगवाना सुनिश्चित करें। अगर 31 जनवरी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाते हैं, तो समस्त विभागाध्यक्षों के साथ-साथ संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीएसटीओ एनके सिंह, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीएसए दिनेश कुमार, डीसी मनरेगा, एक्सईएन नलकूप लाल चंद, दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, जिला युवा अधिकारी रीना केशरिया समेत अन्य मौजूद रहे।