फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dm office bhakiu dharna latest news

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना

Mon, 02 Mar 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
dm office bhakiu dharna latest news
अपनी मागो को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देते भारतीय किसान युनियन के कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना
विज्ञापन

- 11 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा और निस्तारण की मांग की।

भाकियू के जिलाध्यक्ष रामवृक्ष पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में अब भी बड़ी संख्या में किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ पाने से वंचित हैं, ऐसे लोगों को तत्काल लाभ दिया जाए। उन्होंने खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुर में सार्वजनिक रास्ता बंद किए पर आक्रोश जताया। मेंहदावल तहसील के ग्राम सभा कुसहरा में विद्युत पोल रखा हुआ है, लेकिन अब तक पोल लगवाकर विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। उन्होंने इस समस्या का समाधान किए जाने की मांग की। खलीलाबाद के बरदहिया बाजार में रविवार व सोमवार को लगने वाली बाजार के कारण होने वाले जाम को देखते हुए चार पहिया वाहनों को प्रवेश बंद कराया जाए। इसके साथ ही विभिन्न गांवों की समस्याओं को उठाते हुए निस्तारण की मांग किया। धरना में धीरज मिश्रा, मनोज मिश्रा, चंदन पांडेय, अभिषेक उपाध्याय, आत्मा तिवारी, कपिल देव त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed