{"_id":"626831e5f17d9d08af01f8ea","slug":"dm-meeting-with-officers-khalilabad-news-gkp4347731123","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश मित्र पर लंबित आवेदनों का निस्तारण करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेश मित्र पर लंबित आवेदनों का निस्तारण करें : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवेश मित्र पर लंबित आवेदनों का निस्तारण करें : डीएम
- अनुपस्थित एक्सईएन विद्युत और श्रम प्रवर्तन अधिकारी से मांगा जवाब
- उद्योग बंधु की बैठक में उठा बिजली कटौती का मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक मंगलवार को डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें डीएम नेे निवेश मित्र पोर्टल पर प्रदर्शित लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में एक्सईएन विद्युत और श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने अनुपस्थित दोनों अधिकारियों से सपष्टीकरण मांगे जाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद, वित्तपोषण योजना की प्रगति से समिति को अवगत कराया। डीएम ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में ऋण योजनाओं में शत प्रतिशत से अधिक प्रगति होने पर खुशी जाहिर की। इसके लिए उपायुक्त उद्योग एवं अग्रणी जिला प्रबंधक की प्रशंसा की। बैठक में औद्योगिक स्थान मुखलिसपुर रोड खलीलाबाद में अनाधिकृत रूप से गिट्टी, मोरंग एवं बालू का ढेर लगने एवं अवांछित साधनों के प्रवेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया। डीएम ने पुलिस को लगातार पेट्रोलिंग करने एवं अधिशासी अधिकारी को अवैध रूप से सड़क किनारे गिराए गए गिट्टी, मोरंग एवं बालू के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। कन्वेनर अरविंद पाठक ने इंडस्ट्रीयल एरिया खलीलाबाद में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से न होने के कारण औद्योगिक इकाइयों के उत्पादन पर असर पड़ने की बात कही। डीएम ने विद्युत आपूर्ति में आ रही परेशानी का सर्वे कराकर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। औद्योगिक क्षेत्र में कूड़ा की सफाई न होने का मुद्दा उठाया गया, जिस पर डीएम ने कूड़ा हटाने एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
बैठक एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक सीडा सुभाष पांडेय, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक संजय कुमार, महेंद्र प्रताप मिश्र, राकेश कुमार सिंह, अरविंद पाठक और सर्वदानंद पांडेय आदि उपस्थित थे।