फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dm meeting

ग्राम पंचायतों को खेल मैदान से किया जाए आच्छादित : डीएम

Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
dm meeting
विभिन्न योजनाओं व निर्माण कार्याें की हुई समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज विभाग, मनरेगा एवं ग्राम्य विकास विभाग की ओर से संचालित योजनाओं व निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों को खेल मैदान से आच्छादित किया जाए।
पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान डीपीआरओ प्रमोद यादव ने बताया कि जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्मित सभी 701 सामूहिक शौचालयों की देखरेख करने के सापेक्ष 674 सामूहिक शौचालय में समूहों का गठन कर लिया गया है। बैठक में समूहों का मानदेय भुगतान में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने सीडीओ को निर्देशित किया कि समूहों के मानदेय भुगतान के बाद ही संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम पंचायतों में संचालित केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की अलग-अलग सूची बनाते हुए माहवार अपडेटेड रिकाॅर्ड प्रत्येक ग्राम सचिवालय पर पंचायत सहायक के पास उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने ग्राम प्रधानों के विरुद्ध शपथपत्र पर प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें बताया गया कि एक जनवरी 2020 से 31 अगस्त 2023 तक कुल लंबित 99 शिकायतों के सापेक्ष 60 पर जांच आख्या प्राप्त हो गई है। एक सितम्बर 2023 से 30 नवम्बर 2023 तक कुल लंबित 24 शिकायतों के सापेक्ष आठ शिकायतों की जांच आख्या प्राप्त हो गई है। डीएम ने जांच के लिए लगाए गए जनपद स्तरीय अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कराए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई।

सभी ग्राम पंचायतों को कम से कम एक खेल के मैदान से आच्छादित किए जाने के निर्देश के क्रम में 354 ग्राम पंचायतों में जमीनों को चिह्नित कर लिया गया है। इसमें 178 में कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण तथा किचेन शेड की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

इस दौरान सीडीओ संत प्रसाद, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, डीसी एलआरएलएम जीशान रिजवी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डीआईओएस संदीप चौधरी, बीएसए अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed