{"_id":"5f5f9cc38ebc3efb9838d729","slug":"dm-inspected-hospitals-khalilabad-news-gkp365542971","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने प्रवासियों के रोजगार पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने प्रवासियों के रोजगार पर दिया जोर
विज्ञापन
जिलाअस्पताल में बने सौ वेड के अस्पताल का निरीक्षण करती नवागत डीएम दिव्या मित्तल।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने प्रवासियों के रोजगार पर दिया जोर
कोरोना से बचाव और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
कहा-अधूरी पड़ीं परियोजनाओं को पूरा कराने की दिशा में हो प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नवागत डीएम दिव्या मित्तल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने पर जोर दिया। साथ ही प्रवासी मजदूरों को रोजगार से जोड़ने के लिए उचित प्रबंध किए जाने की बात कही।
डीएम ने कहा कि जिले में अधूरी पड़ीं परियोजनाओं को जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रयास करना होगा। लॉकडाउन के दौरान काफी तादाद में प्रवासी मजदूर घरों को लौटे हैं। उन्हें मनरेगा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान आदि योजनाओं में काम दिया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं जाएं और उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। इसमें किसी तरह की सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना के संक्रमण से खुद के बचाव के साथ ही दूसरों को सुरक्षित किए जाने के लिए कारगर उपाय किए जाएं। लोगों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। दो गज की दूरी के साथ मास्क पहनना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के लोग मरीजों का समुचित तरीके से उपचार करें। इस दौरान एसपी ब्रजेश सिंह, एडीएम संजय कुमार पांडेय, सीडीओ अतुल मिश्र, एसडीएम सदर राज नारायण त्रिपाठी, एसडीएम मेंहदावल अजय कुमार तिवारी, एसडीएम आदि उपस्थित रहे।
सेंट थॉमस स्कूल के एल-1 अस्पताल का जाना हाल
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल ने सोमवार को सीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां पर सीएमओ और अपर सीएमओ व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उसके बाद डीएम संयुक्त जिला चिकित्सालय में बनाए जा रहे एल-2 अस्पताल का निरीक्षण कर वहां पर की जा रहीं तैयारियों का हाल जाना। डीएम ने तीव्रता के साथ एल-2 अस्पताल की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अस्पताल के चालू हो जाने से कोरोना के गंभीर मरीज बस्ती के कैली अस्पताल रेफर नहीं किए जाएंगे। बाद में डीएम सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में बने एल-1 अस्पताल पहुंची और वहां मरीजों के लिए की गईं व्यवस्थाएं जांचीं। उन्होंने यहां मरीजों से बातकर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कोरोना मरीजों की समुचित देखभाल किए जाने के निर्देेश दिए। इस दौरान एडीएम संजय कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा आदि उपस्थित रहे।