फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dm found head master with sleep

डीएम को सोते मिले हेडमास्टर

Fri, 28 Apr 2017 12:18 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 28 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
dm found head master with sleep
प्राथमिक स्कूल भड़ारी में सोते मिले शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
डीएम मारकंडेय शाही ने गुरुवार को बघौली, सेमरियावां और बेलहर ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्राथमिक स्कूल में हेडमास्टर सोते मिले। 
विज्ञापन

डीएम सबसे पहले बघौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भड़ारी पहुंचे जहां पर प्रधानाध्यापक रतिभान चौधरी सोते मिले। डीएम ने खुद उन्हें जगाया और सोने का कारण पूछा तो वह सकपका गए। डीएम ने उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश बीएसए को दिया।

वहीं सहायक अध्यापिका प्रीति चौरसिया अनुपस्थित मिलीं। जिनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। यहां आंगनबाड़ी केंद्र में भी सहायिका शांति अनुपस्थित थी। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए डीपीओ को फटकारा। पीएचसी बघौली में वार्ड ब्वाॅय क्षितिज कुमार तथा सरोजनी पीटर अनुपस्थित मिलीं। इनसे स्पष्टीकरण मांगने और वेतन रोकने का निर्देश सीएमओ को दिया। 
विज्ञापन


जननी सुरक्षा में लापरवाही पर पीएचसी प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पर पांच कर्मचारी नहीं मिले। जिनका वेतन रोकने को कहा। बघौली ब्लॉक के निरीक्षण में कर्मचारी विनय तिवारी, प्रीति यादव, शकील अहमद उर्दू अनुवादक अनुपस्थित थे। इस पर डीएम ने प्रीति यादव व शकील अहमद का वेतन रोकने और विनय तिवारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। इसी प्रकार नरेगा सेल में फिरोज, कतुवुद्दीन खान, सत्येंद्र कुमार, प्रदीप नारायण, रमेश, सिकंदर, महेंद्र, नागेंद्र सिंह, अशुतोष, अविनाश कुमार यादव सभी टेक्निकल अस्टिेन्ट अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका वेतन रोका जाएगा। पीएचसी सांथा में ऑप्टोरिस्ट अशोक कुमार, वार्ड ब्वॉय ओंकार अनुपस्थित मिले। सांथा ब्लॉक के निरीक्षण में कर्मचारी रामअचल श्रीवास्तव, तेज प्रताप, रामानुज गिरी, खुर्शीद अहमद, प्रदुम्न प्रसाद गुप्ता अनुपस्थित थे। इन सभी का वेतन रोका जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, ओएसडी राकेश यादव आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed