फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM expressed displeasure over the slow progress of health department's plans

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Mon, 26 Dec 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the slow progress of health department's plans
विकास भवन में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम प्रेम रंजन सिंह। - फोटो : KHALILABAD
स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का हुआ आयोजन
संतकबीरनगर। विकास भवन सभागार में सोमवार को डीएम प्रेमरंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टीकाकरण अभियान आदि से संबंधित जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं के तहत चलने वाले गोल्डन कार्ड, टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना समेत विभिन्न कार्यक्रमों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।

उन्होंने सीएमओ, डीपीओ और सभी सीडीपीओ को शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिला अस्पताल समेत जनपद के समस्त सीएचसी एवं पीएचसी पर कोविड-19 के आगामी वैरिएंट को देखते हुए चिकित्सालयों में एमसीएच विंग को सक्रिय रखा जाए। ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर और ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की कमी न होने पाए। सीएमओ डॉ अनिरुद्ध कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2030 तक पांच वर्ष तक के बच्चों को टीकाकृत करते हुए प्रत्येक दशा में जनपद को मीजल्स एवं रूबेला बीमारियों से शत-प्रतिशत मुक्त कर दिया जाना है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जनपद के सभी चिकित्साधिकारियों एवं ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को माइक्रो प्लान बनाकर घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के ऐसे बच्चों को जिन्हें किसी कारणवश टीका नही लग पाया है, उन्हें चह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण के दौरान ही शत प्रतिशत छूटे हुए बच्चों को टीकाकृत किए जाने के लिए विशेष टीकाकरण पखवारा आगामी नौ से 20 जनवरी, 13 से 24 फरवरी, एवं 13 से 24 मार्च तक चलाया जाएगा। जिसके दौरान टीकाकरण बूथों सहित आवश्यकतानुसार घर-घर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को टीकाकृत किए जाने की व्यवस्था की गई है। बैठक में सीडीओ अतुल मिश्र, सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी, डीडीओ सुदामा प्रसाद, एसीएमओ डॉ. वीपी पांडेय, एसीएमओ डॉ मोहन झा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed