{"_id":"608af30a8ebc3ee1c0015575","slug":"dm-checked-oxygen-avilability-khalilabad-news-gkp393346029","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड मरीजों के इलाज में कोई कमी नहीं होने पाएगी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड मरीजों के इलाज में कोई कमी नहीं होने पाएगी : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड मरीजों के इलाज में कोई कमी नहीं होने पाएगी : डीएम
डीएम व एसपी ने आक्सीजन आपूर्ति की उपलब्धता जांची
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बृहस्पतिवार को आक्सीजन की उपलब्धता की जांच की। इस दौरान आक्सीजन आपूर्तिकर्ता फर्म मयूर गैस लिमिटेड मगहर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने गैस एजेंसी के डायरेक्टर व अन्य कर्मियों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम का भरोसा दिलाया। साथ ही आक्सीजन की आपूर्ति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी कोविड संक्रमित इलाज के अभाव में न रहे तथा सभी को बेहतर उपचार मिलना सुनिश्चित हो। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लोगों को बिना मास्क घर से बाहर न निकलने व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। इसी बीच नगर पालिका प्रशासन ने सीएमओ कार्यालय, एमसीएच बिंग, जिला अस्पताल परिसर, मेंहदावाल बाईपास, बरदहिया बाजार, बंजरिया आदि स्थानों पर सैनिटाइज करने का अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने लोगों से घरों से न निकलने की अपील किया। दूसरी तरफ शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे और बिना मास्क के घरों से निकले लोगों को सख्त हिदायत देकर वापस भेजा।