{"_id":"5c75826abdec22736436bab8","slug":"dm-and-sp-angry-at-not-eating-tasty-food-masala","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसपी ने चखा भोजन, मसाला ठीक न मिलने पर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसपी ने चखा भोजन, मसाला ठीक न मिलने पर नाराज
Tue, 26 Feb 2019 11:46 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने चखा भोजन, मसाला ठीक न मिलने पर नाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम और एसपी ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय, पुलिस लाइंस, कोतवाली, पशु आश्रय केेंद्र समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय पर एमडीएम का खाना भी खाया। वहा पर ब्रांडेड मसाला न देख नाराजगी जताई। डीएम ने हेडमास्टर और रसोईया के खाना चखने के बाद ही बच्चों को खिलाने के निर्देश दिए।
डीएम रवीश गुप्त और एसपी आकाश तोमर ने अंग्रेजी मॉडल प्राथमिक विद्यालय बघौली का निरीक्षण किया। वहा पर बन रहे एमडीएम का खाना खाया। रसोई घर में रखे सामानों की जांच की तो वहा पर मसाला एक डिब्बा में रखा गया था। पूछने पर किस कंपनी का है तो कोई कुछ बता नहीं पाया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और ब्रांडेड कंपनी का मसाला प्रयोग करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय पटखौली, प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज का निरीक्षण किया। विद्यालय पर शौचालय की स्थिति बदहाल थी। विद्यालयों पर बने मतदाता बूथों का हाल देखा। डीएम पशु आश्रय केेंद्र खलीलाबाद भी पहुंचे। पशुओं के बारे में जानकारी हासिल की।