फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dm adresseed mission shakti programme

हक और अधिकार के लिए आगे आएं महिलाएं: डीएम

Sun, 08 Aug 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
dm adresseed mission shakti programme
खलीलाबाद तहसील में मिशन शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करती डीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
हक और अधिकार के लिए आगे आएं महिलाएं: डीएम
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील सभागार में मिशन शक्ति के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में शनिवार को खलीलाबाद तहसील सभागार में मिशन शक्ति के तहत हक की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत किया। महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखी और डीएम ने उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने का भरोसा दिया।

घोरखल की रहने वाली नर्मदा पत्नी श्रवण कुमार घरेलू हिंसा से संबंधित प्रकरण उठाया। डीएम ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और समस्या के निस्तारण के लिए प्रयास करने का भरोसा दिया। डीएम ने कहा कि शासन की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम संचालित किया गया है। इसमें महिलाओं से संबंधित समस्याओं के निस्तारण की पहल की गई है। महिलाएं अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़े। प्रशासन उनकी भरपूर मदद करेगा। बालिका शिक्षा के प्रति सभी को जागरूक रहने की जरूरत जताई। अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सलाह दी। निडरता से अपने हक के लिए जो लड़ता है, उसे न्याय जरूर मिलता है। इस दौरान एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, पीडी डीडी शुक्ला, जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी प्रियंका यादव, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed