फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Diwali of 3629 personnel of Basic Department faded

3629 बेसिक विभाग के कर्मियों की दिवाली फीकी

Fri, 21 Oct 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Diwali of 3629 personnel of Basic Department faded
बेसिक विभाग के 3629 कर्मियों की दिवाली फीकी
विज्ञापन

किसी को छह माह तो किसी का तीन माह से नहीं मिला वेतन
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइया, डीसी, बीईओ, कस्तूरबा विद्यालय के कर्मी समेत कुल 3629 कर्मियों की दिवाली इस बार फीकी होगी। इन कर्मियों का वेतन जारी नहीं हो सका है। किसी का छह तो किसी का तीन माह से वेतन रुका है। इससे कर्मियों में निराशा है।
बीएसए कार्यालय में तैनात तीन जिला समन्वयक, जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, छह कस्तूरबा विद्यालयों के वार्डेन, नियमित शिक्षक, अनुचर, लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, 18 इंटीनरेंट शिक्षक, फिजियोथेरेपिस्ट, ब्लॉक स्तरीय सहायक लेखाकार, ब्लॉक स्तरीय आठ आपरेटर, 3555 रसोईया समेत कुल 3629 कर्मियों का वेतन रुका हुआ है।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर का छह माह, रसोइयों का नौ माह, बीईओ का दो माह, डीसी का पांच माह, कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षकों का दो माह से मानदेय रुका हुआ है। बीएसए कार्यालय के कर्मियों की मानें तो हर बार बीएसए के पास फाइल भेजी जाती है, पर उनके जरिए वेतन जारी नहीं किया जाता है। दिवाली 24 अक्तूबर का है, दो दिन शेष बचे हैं। अगर इस दौरान वेतन जारी नहीं हुआ तो फिर दिवाली बाद ही जारी हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन न जारी होने से कर्मियों में काफी निराशा है। इस संबंध में बीएसए अतुल कुमार तिवारी का कहना है कि कंप्यूटर ऑपरेटर का मानदेय फर्म को भेजा गया है। यह फर्म की जिम्मेदारी है कि वह ऑपरेटर को मानदेय दे। कस्तूरबा गांधाी विद्यालय व बीईओ आदि का वेतन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed