{"_id":"5f5cfca38ebc3e98277f228e","slug":"divider-work-stop-in-city-khalilabad-news-gkp3653123197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी खींचतान में डिवाइडर निर्माण पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी खींचतान में डिवाइडर निर्माण पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
खलीलाबाद शहर में आधा अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया गया डिवाइडर
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी खींचतान में डिवाइडर निर्माण पर लगा ब्रेक
- एक करोड़ 92 लाख की लागत से शहर में बनना है डिवाइडर
- पुराने डिवाइडर की मलबे को लेकर डीएम से की गई थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए पुराने डिवाइडर को तोड़कर नया डिवाइडर बनाने की मुहिम पर आपसी खींचतान ने ब्रेक लगा दिया है। डिवाइडर निर्माण शुरू होने के कुछ दिन बाद ही शिकायत होने लगी। डीएम ने डिवाइडर निर्माण का रुकवाकर नगर पालिका से रिपोर्ट तलब की है।
खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास चौराहे से आजाद चौक होते हुए गोला बाजार, बैंक चौराहा होकर शुगर मिल चौराहा तक डिवाइडर बनाया गया था। यह डिवाइडर ईंट से बना था और काफी चौड़ा था। जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही थी। डिवाइडर की ईंट भी उखड़ जा रही थी। इसको देेखते हुए नगर पालिका परिषद ने कंक्रीट का डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा। इस पर करीब एक करोड़ 92 लाख रुपये खर्च होना बताया गया। शासन ने इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए पचास प्रतिशत धन आवंटित कर दिया। जुलाई माह में मेंहदावल बाईपास से कंक्रीट का डिवाइडर बनाने का कार्य शुरू हुआ, इसी बीच कुछ सभासदों व अन्य लोगों ने डीएम से शिकायत की। आरोप लगाया कि डिवाइडर से निकलने वाला मलबा जिसमें ईंट भी शामिल हैं, इसका कहां उपयोग हो रहा है यह पता नहीं चल रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम रवीश गुप्त ने डिवाइडर निर्माण पर रोक लगा दिया और नगर पालिका प्रशासन से शिकायतों के संबंध में रिपोर्ट तलब कर ली। इसके बाद से निर्माण कार्य बंद है। उधर नगर पालिका अध्यक्ष के समर्थक व अन्य लोगों ने डिवाइडर निर्माण शुरू कराने की डीएम से मांग की। हालांकि अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है।
इस संबंध में नगर पालिका परिषद की ईओ बीना सिंह ने कहा कि पुराने डिवाइडर के मलबे के निस्तारण को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की थी, जिसके कारण कार्य रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है। बारिश होने के कारण कार्य रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्माण फिर शुरू कराया जाएगा।