फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   district rally begins with cultural events

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बाल क्रीड़ा का आगाज

Sat, 18 Nov 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
district rally begins with cultural events
जूनियर हाई स्कूल में मार्च पास्ट की सलामी देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शनिवार केे जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम मारकंडेय शाही ने किया। इस दौरान दौड़, पीटी समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


डीएम मारकंडेय शाही ने कहा कि प्रतियोगिता एक मंच होता है जहां पर ग्रामीण क्षेत्र से आए प्रतिभागियों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक विकास के साथ बौद्धिक क्षमताओं के विकास पर जोर दिया जाना जरूरी है। जिले में प्रतिभागियों की कमी नहीं है।
विज्ञापन


यहां के खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करते हैं। बीएसए माया सिंह ने कहा कि परिषदीय बच्चों में अपार संभावनाएं हैं। इनमें प्रतिभा कूट कूटकर भरी है। शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इनके हुनर को तराशने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि शिक्षकों ने इनका उचित मार्गदर्शन कर दिया तो ये बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपने क्षेत्र और जिले का नाम करेंगे। पहले दिन की प्रतियोगिता में पीटी में प्राथमिक विद्यालय भैंसमथान बघौली को प्रथम, प्राथमिक विद्यालय डीघा खलीलाबाद को द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया बेलहर कला को तृतीय स्थान मिला।

इसके साथ ही 200 मीटर दौड़ बालिका जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बयारा खलीलाबाद की आशा प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद की संध्या द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय रमावपुर मिश्र सांथा की लक्ष्मी ने तृतीय स्थान हासिल किया। डीएम ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व डीएम को मार्च पास्ट की सलामी दी गई। डीएम ने गुब्बारा छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। बीएसए माया सिंह ने डीएम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आभार ज्ञापन प्रतियोगिता का आयोजक बीईओ खलीलाबाद अजय कुमार तिवारी ने किया।


संचालन इंद्रेश पांडेय ने किया। इस अवसर बीईओ डॉक्टर नरेंद्र सिंह, ऋषिकेश सिंह, प्रमोद तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्त, बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी, असरारूल, रामसरन यादव, डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद, कीर्ति मिश्रा, वंदना सिंह, नवीन त्रिपाठी, दिनेश शुक्ल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed