फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   district magistrate meeting

Sant Kabir Nagar News: सीडीपीओ की कार्यप्रणाली पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 24 May 2023 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
district magistrate meeting
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों की मिल रही शिकायतों पर ब्लॉकों में तैनात सीडीपीओ की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की गई और आदत में सुधार लाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

डीएम संदीप कुमार ने कहा कि अधिकारी अनिवार्य रूप से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति की मॉनीटरिंग करते रहें। उन्होंने बच्चों, महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कुपोषण की स्थिति तथा उसमें सुधार आदि करने पर बल दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण न होने पर सीडीपीओ की कार्यप्रणाली एवं प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया। डीएम ने कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों सहित गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों को पुष्टाहार, आयरन की गोली एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत जनपद में शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता सहित स्वास्थ्य विभाग के जरिये संचालित एंबुलेंस 108, 102 की कार्यप्रणाली, टीकाकरण, परिवार नियोजन, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना, स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का भुगतान आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जनपद में नई सड़कों का निर्माण बिंदु पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में विद्युत निगम, उद्योग विभाग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, पंचायत भवनों का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास शहरी, ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूहों का गठन, मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों की स्थिति एवं प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन, लाभार्थीपरक योजनाओं में, आधार सीडिंग कार्य की प्रगति, मत्स्य पालन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, पेंशन योजनाओं में भुगतान की स्थिति एवं नए आवेदकों की स्थिति, छात्रवृत्ति योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला कल्याण, दिव्यांग विभाग, कौशल विकास मिशन, श्रमिकों का पंजीकरण, रोजगार सृजन कार्यक्रम, सिचाई, पीडब्लूडी आदि विभागों की समीक्षा की।

इस दौरान सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध कुमार सिंह, डीडीओ जीशान रिजवी, पीडी संजय नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप कृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह, डीआईओएस मनमोहन शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed