फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   distribute drugs after lunch

मध्याह्न भोजन के बाद शिक्षक बांटें दवाइयां

Mon, 22 Aug 2016 11:31 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 22 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
distribute drugs  after lunch
दवाइयां - फोटो : Demo Pic.
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि निवारण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने की। प्रशिक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी  शामिल हुए।
विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयो के छात्र-छात्राओ में निशुल्क पेट में कीड़े पड़ जाने से बचाव की दवा व आयरन की गोली दी जानी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के समस्त आशा कार्यकर्ता, एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग लिया जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों से अपेक्षा किया गया है कि दवा को अपने हाथों से ही बच्चों में वितरण करें। किसी अन्य का सहयोग न लें। मध्याह्न भोजन के बाद ही दवा का वितरण किया जाए। उन्होंने दवा के विषय में खंड शिक्षा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी दी कि इस दवा का प्रयोग से किसी भी छात्र-छात्राओं को कोई अन्य बीमारी नहीं होगी। 
विज्ञापन


अधिकांश यह भी पाया गया है कि दवा खाने के बाद बच्चों के सिर में दर्द सहित अन्य शिकायतें सुनने में मिलती हैं। जिसका कारण खाली पेट दवा का प्रयोग होता है इसलिए मध्याह्न भोजन के बाद ही बच्चों में दवा वितरण की जाए। प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी। कार्यशाला में  अपर सीएमओ डॉक्टर कपिलमुनि मिश्रा, डॉक्टर मोहम्मद अकरम, डॉक्टर रतनलाल, डॉक्टर अनिल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी आरडी प्रसाद, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, संध्या चतुर्वेदी समेत अन्य  मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed