फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Distance to Ayodhya will be reduced by 55 km... vehicles will fill at speed

Sant Kabir Nagar News: अयोध्या की दूरी 55 किमी होगी कम... वाहन भरेंगे फर्राटा

Sat, 07 Dec 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 07 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Distance to Ayodhya will be reduced by 55 km... vehicles will fill at speed
- रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण से यात्रा होगी आसान
विज्ञापन

- पहले धनघटा से खलीलाबाद होकर जाना पड़ता था अयोध्या
- अब धनघटा से होते हुए बस्ती जनपद के छावनी के पास हाईवे में मिलेगी


धनघटा/संतकबीरनगर। जनकपुर से अयोध्या जाने वाले राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण के बाद यात्रा आसान हो जाएगी। कम समय में यात्री वाहन से गंतव्य तक फर्राटा भरेंगे। इस मार्ग का निर्माण पूरा हो जाने से धनघटा से अयोध्या जाने वाले लोगों की दूरी 55 किलोमीटर कम हो जाएगी। अभी लोगों को अयोध्या जाने के लिए धनघटा से खलीलाबाद आना पड़ता है फिर अयोध्या पहुंचते हैं।
त्रेतायुग में श्रीराम जनकपुर से माता जानकी के साथ चलकर जनकपुर से पूरी बरात के साथ अयोध्या पहुंचे थे, तभी से यह मार्ग राम जानकी मार्ग के नाम से जाना जाने लगा। धनघटा से अयोध्या की दूरी करीब 96 किलोमीटर है, जोे दो घंटे 15 मिनट में पूरा किया जाता है। केंद्र सरकार ने इस सड़क की महत्ता को देखते हुए इसके चौड़ीकरण की अनुमति दी। जिले में 35 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

रामपुर बारह कोनी से बसवारीगांव तक जिले में पड़ने वाले सड़क का निर्माण जनवरी 2023 में शुरू हुआ, जिसे मई 2024 तक पूर्ण होना था, लेकिन कार्यदाई संस्था निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी कई स्थानों पर सड़क के निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस मार्ग का निर्माण खत्म होने के बाद जिले के लोगों को अयोध्या आने-जाने में सहूलियत तो मिलेगी साथ ही गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर और बिहार प्रांत के लोगों को अयोध्या जाने में आसानी होगी। मार्ग की व्यस्तता के चलते एनएचएआई हैसर बाजार और धनघटा समेत कई स्थानों पर सड़क को फोरलेन कर दिया है। इतना ही नहीं धनघटा चौक पर फ्लाईओवर का भी प्रस्ताव है।


रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर

धनघटा तहसील में राम जानकी मार्ग के निर्माण के बाद रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही साथ ही सड़क के किनारे जिन किसानों की जमीन है उसकी कीमत भी बढ़ जाएगी। सिकरीगंज से रामपुर बारह कोनी के बीच 35 किलोमीटर दूरी में कहीं पर भी दुकान और ढाबा नहीं था। लेकिन सड़क का निर्माण शुरू होने के बाद से सड़क किनारे व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होने लगी हैं।
राम केश, राजन राय, इमरान खान, श्रवण कुमार, राजकुमार आदि का कहना है कि राम जानकी मार्ग के निर्माण से यहां के किसानों को उचित मुआवजा न मिलने से नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन सड़क के निर्माण से लाभ मिलने वाला है। राम जानकी मार्ग बन जाने के बाद धनघटा एक विकसित बाजार के रूप में जल्द ही दिखना शुरू हो जाएगा।


छावनी के पास हाईवे में मिलेगी सड़क
धनघटा से अयोध्या की दूरी 55 किलोमीटर कम हो जाएगी। पहले लोग धनघटा से खलीलाबाद आते थे और उसके बाद अयोध्या जाते थे, लेकिन रामजानकी मार्ग के बनने के बाद इसकी दूरी करीब 55 किलोमीटर कम हो जाएगी।


रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य जनवरी या फरवरी के अंतिम तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सड़क का निर्माण और किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नियमानुसार दिया जा रहा है। किसानों के सहयोग से निर्माण कार्य प्रगति पर है।

- अमित कुमार तिवारी, सलाहकार, एनएचएआई बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article