फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dirt spread in Usrahheed, fear of disease increased

उसराशहीद में फैली गंदगी, बढ़ी बीमारी की आशंका

Sun, 21 Aug 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dirt spread in Usrahheed, fear of disease increased
सेमरनियावां ब्लाक के उसराशहीद गांव में लगा गंदगी का अंबार। - फोटो : KHALILABAD
उसराशहीद में फैली गंदगी, बढ़ी बीमारी की आशंका
विज्ञापन

गांव में नहीं आते हैं सफाई कर्मी
दो साल पहले एक बालिका की एईएस से मौत भी हो चुकी है
सेमरियावां। ब्लॉक के ग्राम पंचायत उसराशहीद में सफाई कर्मी के गांव में न आने से गांव के गली मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा है। जिससे लोगों में नाराजगी है। लोगों ने संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका जताई है। गांववालों के कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दो साल पहले एईएस से एक बालिका की मौत भी हो चुकी है।

गांव के इरशाद अहमद ने बताया कि उसरा शहीद गांव के गली मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा है। सफाई कर्मी कभी गांव में नही आता है। सफाई न होने से गांव में गंदगी की वजह संक्रमित बीमारी फैलने की संभावना है। गांव की आबादी लगभग पांच हजार है। उसराशहीद में बड़ौदा यूपी बैंक, एक प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल है। गांव तब्लीगी जमात का मरकज भी है। मरकज में देश विदेश के लोग आते हैं। गंदगी से गांव वाले परेशान हैं। सफाई कर्मी की मनमानी लोगों पर भारी पड़ रही है। 31 अगस्त 2020 को एईएस से दस साल की एक बालिका की मौत भी हो चुकी है। सब कुछ जानकर जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी नहीं आते हैं तो जांच की जाएगी। गांव में रोस्टर लगाकर सभी गली-मोहल्ले को साफ सुथरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed