फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dirt in district hospital

जिला अस्पताल में मिली गंदगी

Wed, 26 Apr 2017 11:42 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 26 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dirt in district hospital
जिला अस्पताल के वार्ड का निरीक्षण करते मंडलायुक्त। - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को जिला अस्पताल एवं गेहूं क्रय केंद्र बालूशासन का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर और वार्डों में कुछ स्थानों पर गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और गेहूं खरीद के बाद किसानों को समय से भुगतान देने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


कमिश्नर सबसे पहले जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां पानी की व्यवस्था, पर्ची काउंटर, एक्सरे, विकलांग पुनर्वास केंद्र, पोषण पुनर्वास केंद्र, हड्डी व जनरल सर्जरी वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती मरीज सावित्री देवी व मजनू ने उनकी बीमारी के बारे में जानकारी हासिल कर अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कमिश्नर ने कहा कि यदि डॉक्टर समय पर भ्रमण कर मरीजों का देख भाल करते रहे, तो मरीज को तो तसल्ली भी मिलती है और उपचार भी समय- समय पर होता है। वार्डों में कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने, चादर साफ न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएमओ व सीएमएस को अस्पताल परिसर और बाहर सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए जाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्र बालूशासन का निरीक्षण किया। वहां पर केंद्र प्रभारी सुरेश त्रिपाठी से प्रतिदिन आने वाले किसानों की जानकारी लेकर विविध तथ्यों की जानकारी लेकर किसानों के रजिस्ट्रेशन व फीडिंग और समय से भुगतान का निर्देश दिया। खाद्य विपणन अधिकारी विपिन राय ने बताया कि ढुलाई का रेट कम हैं, इसलिए काफी परेशानी हो रही है। कमिश्नर ने डीएम मारकंडेय शाही को निर्देश दिया कि खाद्य आयुक्त से सीधे बात कर लें, अगर ढुलाई दर बढ़ जाए तो समस्या का निदान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि गेहूूं खरीद में किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों को अनुमन्य सुविधा दी जाए।  इस दौरान एसपी हीरालाल, सीडीओ लाल जी यादव, एडीएम सत्येंद्र नाथ शुक्ल, एसडीएम उमेश चंद्र    निगम, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एम के सिन्हा, डॉक्टर  एस रहमान, सीएमएस गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, एएसडीएम राम जीवन, एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी सहित उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed