फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   difrent type nursery groth in stadiam

स्टेडियम में तैयार हो रही विभिन्न खेलों की नर्सरी

Sun, 23 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
difrent type nursery groth in stadiam
स्टेडियम में तैयार हो रही विभिन्न खेलों की नर्सरी
विज्ञापन

- राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं खिलाड़ी
- चार कोच के सहारे प्रशिक्षण ले रहे करीब 30 खिलाड़ी
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। ओलंपिक में जहां खिलाड़ी मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं, वहीं जिले के खिलाड़ी सुविधाओं के अभाव में मंजिल से दूर हैं। फिर भी यहां पर तैनात कोच बेहतर खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। यही खिलाड़ी प्रदेश से लगायत राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना 15 वर्ष पूर्व हुई थी। यहां पर अब तक चार उप क्रीड़ा अधिकारी तैनात हो चुके हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम के जिम्मे ही विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को तैयार किया जाता है। इसी स्पोर्ट्स स्टेडियम से एथलेटिक्स में चार खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर चुके हैं, जिसमें सतेंद्र सिंह, संगीता, नीरज चौरसिया और राजेश यादव नौकायन शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने इसी स्टेडियम से तैयारी की और अपने मुकाम पर पहुंचे। ये सभी आज सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं। वर्तमान समय में स्टेडियम में चार कोच की तैनाती है। जिसमें ओसामा जौहर कुश्ती, प्रेम प्रकाश सिंह हैंडबॉल, अमित कन्नौजिया फुटबाल के अलावा उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार खुद बॉस्केट बाल के कोच है। यह चार कोच लगातार खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। सुबह पांच बजे करीब खिलाड़ी स्टेडियम आ जाते हैं और उन्हें कोच प्रेक्टिस कराते हैं। इसके बाद शाम को करीब तीन घंटे का अभ्यास होता है।
विज्ञापन

अब तक नाम रोशन कर चुके खिलाड़ी
स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास कर खिलाड़ी प्रदेश से लगायत राष्ट्रीय स्तर तक जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। जिसमें दिव्यांशु यादव ने उड़ीसा में 2019 में सब जूनियर कुश्ती नेशनल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया था। इसी तरह से राहुल ने 2019 में नोएडा में सब जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में दूसरा स्थान पाया था। इसी तरह से आनंद गौंड़ ने 2019 में झांसी में हुए प्रादेशिक विद्यालयीय हैंडबाल में प्रथम स्थान हासिल किया था। विकास सिंह ने हैंडबॉल में इंडो नेपाल गुडविल रूलर गेम में पहला स्थान हासिल किया था। प्रशांत यादव ने स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ में 2018 में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया था। कुमारी मनीषा ने सब जूनियर बालिका वर्ग फुटबॉल में दूसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी बोले, बेहतर प्लेटफॉर्म मिला है
स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोजाना अभ्यास करने आ रहे खिलाड़ियों का कहना है कि अब स्टेडियम में बेहतर प्लेटफॉर्म मिल रहा है। बॉस्केटबॉल के खिलाड़ी सूर्या ने कहा कि वह रोज सुबह आ जाते हैं और प्रशिक्षक उनके करीब तीन घंटे तक कड़ी मेहनत कर खेल के तरीके बताते हैं। हैंडबॉल के खिलाड़ी अजय का कहना है कि कोच प्रेमप्रकाश खेल से संबंधित हर दाव पेंच बताते हैं। हम जब तक ग्राउंड में रहते हैं तो वह साथ रहकर उन्हें पूरा अभ्यास कराते हैं।

खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन हो इसके लिए हर प्रयास किया जा रहा हैं। उन्हें लेकर चार कोच है जो प्रतिदिन खिलाड़ियों को खेल के तरीके बताते हुए अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ी अन्य जिलों में जाकर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में 30 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
दिलीप कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी, स्पोर्ट स्टेडियम खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed