फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dial 100: Lucknow will monitor

डायल 100 : लखनऊ से होगी निगरानी

Mon, 22 Aug 2016 11:28 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Mon, 22 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dial 100: Lucknow will monitor
100 नंबर पर कॉल करने पर फोन न उठने और पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई न करने की शिकायतों को देखते हुए मॉनिटरिंग व्यवस्था में तब्दीली की कवायद शुरू हो गई है। दो अक्टूबर से ‘डायल 100’ के नाम से शुरू की जा रही इस योजना की मॉनीटरिंग लखनऊ से होगी।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर यहीं से संबंधित जिले के जिम्मेदारों को सूचनाएं दी जाएंगी। यही नहीं हाईवे पर होने वाली घटनाओं को दूर करने के लिए 100 नंबर पर सूचना देते ही मोबाइल वैन वहां रवाना होगी। इसके लिए हर जिले का डिजिटल मैप बनाया जा रहा है। इसी के तहत जिले में 21 मोबाइल वैन उपलब्ध कराईं जाएंगी। प्रत्येक वैन में दो पुलिसकर्मी और एक ड्राइवर तैनात रहेगा। लखनऊ के अतिरिक्त आपात स्थिति के मद्देनजर विकल्प के तौर पर नोएडा और इलाहाबाद में भी कंट्रोल रूम स्थापित होगा।
विज्ञापन


वहीं सभी मोबाइल वैन जीपीएस से लैस होंगी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी स्मार्टफोन से त्वरित कार्रवाई की रिपोर्ट देंगे। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 100 नंबर पर मिलने वाली हर घटना की सूचना के अनुरूप स्पेशल ऑपरेटिंग प्रोसेसिंग के तहत कार्य होगा। इसकी मॉनीटरिंग लखनऊ से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में 17 अगस्त को आईजोन की अध्यक्षता में गोरखपुर में कार्यशाला हुई थी। जिले में भी उनके स्तर से प्रत्येक थाने के पांच-पांच पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 16 से 26 अगस्त तक लखनऊ में चल रहे प्रशिक्षण में जिले में तैनात इंस्पेक्टर बलराम मिश्र और एसआई रामानंद भारती गए हैं। मोबाइल ऐप भी तैयार किया जा रहा है। जिस पर डाटा फीडिंग की जाएगी। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस का त्वरित रिस्पांस दिखेगा। यह व्यवस्था पूरी तरह कंप्यूटरीकृत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed