{"_id":"6287d0deb6c5974ee359fb5b","slug":"dharna-will-be-in-lucknow-khalilabad-news-gkp437552937","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू न होने पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू न होने पर देंगे धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू न होने पर देंगे धरना
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में हुई। बैठक के बाद डीआईओएस को ज्ञापन दिया। जिसमें शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू न होने पर एक जून से लखनऊ में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
संघ के जिलाध्यक्ष हरिकेश बहादुर यादव ने कहा कि माध्यमिक शिक्षकों का ऑनलाइन स्थानांतरण अगर नहीं शुरू किया गया तो एक जून को लखनऊ में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें माध्यमिक विद्यालयों में स्थानांतरण प्रक्रिया को तत्काल प्रारंभ कराने के लिए जिले के 100 से ज्यादा शिक्षक धरना में प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया 2020 में प्रारंभ हुई थी जो तमाम खामियों के कारण न्यायालय में लंबित हो गई। आम शिक्षकों के लिए स्थानांतरण प्रक्रिया तीन वर्ष से बंद है जबकि दूसरी तरफ भीतर भीतर गुपचुप तरीके से कुछ चहेते लोगों के ऑफलाइन स्थानांतरण किए जा रहे हैं। जिसके कारण आम शिक्षकों में आक्रोश है। इस दौरान जिलामंत्री मोहम्मद सईद, दिनेश चौहान, जोखू प्रसाद, उदय भान सिंह, मोहम्मद उमर सिद्दीकी, विनोद चौधरी, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।