{"_id":"6241f0b0f055bc2c23279095","slug":"dharna-in-dios-office-khalilabad-news-gkp431405221","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यभार ग्रहण नहीं कराने से नाराज लिपिक धरने पर बैठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यभार ग्रहण नहीं कराने से नाराज लिपिक धरने पर बैठा
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना देते लिपिक राकेश मणि त्रिपाठी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यभार ग्रहण नहीं कराने से नाराज लिपिक धरने पर बैठा
- रिटायर्ड लिपिक चला रहे डीआईओएस कार्यालय : राकेश मणि
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती के जरिए एक माह पूर्व तैनाती के बावजूद कार्यभार ग्रहण नहीं कराने से नाराज लिपिक राकेश मणि त्रिपाठी सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। नाराज लिपिक ने कहा कि डीआईओएस से बार-बार मिलकर कार्यभार ग्रहण कराने का अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है।
राकेश मणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि डीआईओएस कार्यालय ठेके पर चला रहा है। कार्यालय में स्टेनो एक माह पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन उन्हीं के जरिए आज भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण पटल संचालित किया जा रहा है। लेखाकार सेक्शन में एक लिपिक एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके हैं, फिर भी वहीं आज कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही एक व्यक्ति कार्यालय में कई वर्ष से फर्जी स्टेनो के रूप में काम कर रहा है, जो किसी योजना के तहत कार्यरत नहीं है। एक विद्यालय के शिक्षक को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामडीह में संबद्ध किया गया है, और उनसे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में वित्त संबंधी सभी पत्रावली व्यावहारित की जा रही है। कार्यालय में किसी भी नियमित क्लर्क को काम करने नहीं दिया जा रहा है।
0000000000000
हमारे कार्यालय को स्टेनो की जरूरत है। राकेश मणि त्रिपाठी लिपिक हैं, उनसे कार्यालय की जरूरत पूरी नहीं होगी। वह बेसिक शिक्षा विभाग में काम किए हैं। उन्हें डीआईओएस कार्यालय में कार्य करने का अनुुुभव नहीं है। संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर राकेश मणि त्रिपाठी की तैनाती पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है। काम की अधिकता की वजह से कुछ लोग आकर कार्य करते हैं।
विज्ञापन
- गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
भ्रष्टाचार में डूबे हैं डीआईओएस
डीआईओएस भ्रष्टाचार में डूबे हैं। वह रिटायर्ड व फर्जी बाबू से कार्यालय को संचालित करा करा रहे हैं। उनको किसी विभागीय अधिकारी का कोई भय नहीं रह गया है। विभागीय जांच कराकर उनके विरुद्ध गंभीर कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यालय में एक माह पूर्व तैनात लिपिक को कार्यभार ग्रहण नहीं करा रहे हैं और सेवानिवृत्त बाबुओं से काम ले रहे हैं।
- संजय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ