फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dhanteras today, the market from the city to the village

धनतेरस आज, शहर से गांव तक सजे बाजार

Sun, 04 Nov 2018 11:29 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Sun, 04 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, the market from the city to the village
धनतेरस आज, शहर से गांव तक सजे बाजार - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। दीपावली उत्सव के पूर्व धनतेरस के दिन ग्राहकों को बर्तन, टीवी, कंप्यूटर, सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण, मोबाइल, दो पहिया वाहन की खरीदारी के लिए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। इस बार ज्वेलरी दुकानों पर विभिन्न प्रकार के चांदी के सिक्के बिकने के लिए तैयार हैं।  
विज्ञापन

दीपावली का पर्व सात नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस का पर्व पांच नवंबर को है। महंगाई के बावजूद धनतेरस के दिन दुकानदारों को सामानों की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। धनतेरस के दिन लोग गणेश, लक्ष्मी और हनुमान जी की मूर्ति खरीद कर घरों को ले जाते हैं। ताकि दीपावली के लिए इनका पारंपरिक रूप से पूजन हो सके। शहर में टीवी, बर्तन, मिट्टी की मूर्ति, बाइक सहित अन्य दुकानें सज चुकी हैं। ज्वेलरी की दुकानों पर तरह-तरह के चांदी के सिक्के आए हैं। इसी के साथ ही लोग बाइक भी बुक करा दिए हैं ताकि धनतेरस के दिन उसे घर लेकर जा सके। दुकानदार इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद जता रहे हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र मेंहदावल, नाथनगर, धनघटा, हैंसर, बाघनगर, सेमरियावां, बखिरा, नंदौर, मगहर, हरिहरपुर सहित अन्य क्षेत्रों में ज्वेलरी और बर्तन की दुकान से सज कर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed