{"_id":"628fbc2228eb8b06122928c9","slug":"dhanghta-latest-news-khalilabad-news-gkp4382466129","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नकदी लेने पर किन्नरों को ग्रामीणों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर नकदी लेने पर किन्नरों को ग्रामीणों ने घेरा
विज्ञापन
दौलतपुर गांव के बंधे पर असली और नकली किन्नरो को घेरे गांव के लोग।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर नकदी लेने पर किन्नरों को ग्रामीणों ने घेरा
- किन्नर गुरू के रकम वापस करने पर माने ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के दौलतपुर में बुधवार को किन्नरों के समूह ने घर में घुसकर महिलाओं से नकदी वसूलने पर ग्रामीण भड़क गए। भीड़ ने उन्हें रोक लिया। आक्रोशित लोगों को देख कुछ किन्नर भागने में सफल हो गए। प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थाने में किन्नर गुरू ने रुपये वापस किए तो ग्रामीण मान गए।
महुली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सुबह सात बजे के करीब दो बोलरो पर सवार होकर किन्नरों का समूह पहुंचा। वाहन को गांव के बंधे पर खड़ा कर बारी-बारी घरों में घुस गए। आशीर्वाद देने के नाम पर महिलाओं से नकदी वसूली करने लगे। इसी बीच तीसरी बोलेरो से एक किन्नर पहुंचा। खुद का हल्का होने की बात कहते हुए आपस में बहस करने लगे। उधर, ग्रामीणों को इस बात का पता चला कि घरों में घुसकर जबरदस्ती करने वाले कुछ फर्जी किन्नर हैं जो वेशभूषा बदले हैं। ग्रामीणों ने जबदस्ती वसूली का विरोध किया। प्रधान प्रतिनिधि गजेंद्र त्रिपाठी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। किन्नरों को लेकर पुलिस शनिचरा बाबू चौकी पर पहुंची। ग्रामीणों ने छह किन्नरों के खिलाफ जबदस्ती नकदी छिनने की तहरीर दी। किन्नरों के गुरू ने प्रधान प्रतिनिधि गजेंद्र त्रिपाठी के सामने ग्रामीणों से वसूले गए साढ़े चौबीस हजार रुपये वापस किए। इसके बाद मामला शांत हुआ। एसओ केडी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत कर सुलह कर लिया।