फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dhanghata tefsil careless in application solving

Sant Kabir Nagar News: आवेदन निस्तारण में सदर तहसील अव्वल, धनघटा पीछे

Thu, 18 Jan 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
dhanghata tefsil careless in application solving
फोटो है
विज्ञापन




आय जाति और निवास प्रमाण पत्र : सात दिन में निस्तारित करने का है नियम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती और छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए अभ्यर्थियों ने जाति, निवास और आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन जिले के तहसीलों में किया था। उसमें खलीलाबाद तहसील आवेदनपत्रों के निस्तारण में अव्वल है। जबकि धनघटा तहसील पीछे है। यहां पर 1523 मामले लंबित हैं। जबकि मेंहदावल तहसील में 20 मामले लंबित हैं।

जिले की तहसीलों में पुलिस भर्ती और छात्रवृत्ति से संबंधित आवेदन में आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है। ऐसे में अभ्यर्थी अपनी-अपनी तहसीलों में इसको बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। उस पर लेखपाल रिपोर्ट लगाते हैं। हालांकि, सदर तहसील में मात्र निवास प्रमाणपत्र के तीन मामले लंबित हैं। जबकि मेंहदावल तहसील में आय, जाति और निवासी के कुल 20 मामले लंबित हैं।
विज्ञापन

धनघटा तहसील में आय, जाति और निवासी के कुल 1500 मामले लंबित बताए जा रहे है। धनघटा तहसील में आय बनवाने के लिए आए सुजीत कुमार, संदीप चौधरी ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट नहीं लगी है। इसके साथ ही आवेदन में त्रुटि थी, जिसको सही कराया गया है। दो दिन में प्रमाणपत्र मिलने की बात लोग बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






तहसीलवार आंकड़ा अब तक

खलीलाबाद तहसील



प्रमाण पत्र कुल आवेदन लंबित

आय 7918 00

जाति 14088 00
निवास 15615 03

------------------------------------
धनघटा तहसील

आय 7000 350
जाति 6500 600

निवास 7000 550
-------------------------------------

मेंहदावल तहसील
आय 300 10

निवास 2200 05
जाति 5000 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed