फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dhan kraya kendra not open

चार दिन से क्रय केंद्र पर लटका है ताला

Mon, 10 Jan 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
dhan kraya kendra not open
धान क्रय केंद्र जसवल भरवलिया पर चार दिनों से ताला बंद है। संवाद - फोटो : KHALILABAD
चार दिन से क्रय केंद्र पर लटका है ताला
विज्ञापन

- ट्रैक्टर-ट्रॉली पर धान लेकर केंद्र पर पहुंचे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
तिघरा/ बखिरा। धान क्रय केंद्र जसवल भरवलिया पर चार दिनों से ताला लटका है। क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसान पहुंच रहे हैं लेकिन ताला बंद होने की वजह से निराश होकर वापस लौट जा रहे हैं। वहीं कुछ किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ धान लेकर केंद्र पर जमे हुए हैं।
सिहटीकर गांव के किसान मुनीश सिंह, दीपक प्रजापति, रामनाथ ने बताया कि धान की बिक्री के लिए जसवल भरवलिया क्रय केंद्र पर पहुंचे लेकिन क्रय केंद्र शुक्रवार से ही बंद है। जिसकी वजह से धान की बिक्री नहीं कर पाए। केंद्र पर कोई भी जिम्मेदार नहीं है। धान को लेकर केंद्र पर चार दिन से पड़े हुए हैं। रात्रि में ठंडक की वजह से काफी दिक्कत होती है। खुले में उन लोगों को किसी तरह से रात गुजारना पड़ रहा है। धान कि खरीद नहीं होने से ट्रॉली का भाड़ा उन लोगों को देना महंगा पड़ रहा है। केंद्र पर लिखे हुए मोबाइल नंबर भी बंद है।
विज्ञापन

एसएमआई रमेश चंद्र से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिन उनका मोबाइल नंबर बंद बता रहा है। डिप्टी आरएमओ रूपेश सिंह ने बताया कि एसएमआई रमेशचंद्र की तबीयत खराब है। जिसकी वजह से वह अवकाश पर हैं। यदि उनकी तबीयत ठीक होने में और अधिक समय लेगा तो वहां जल्द ही धान क्रय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed