फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   development work not start in 16 villages

50 हजार की आबादी को अभी करना होगा विकास का इंतजार

Sun, 28 Aug 2022 09:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
development work not start in 16 villages
नगरपालिका के सीमा बिस्तार क्षेत्र पटखौली में बास बल्ली के सहारे हो रही बिजली की सप्लाई।संवाद - फोटो : KHALILABAD
50 हजार की आबादी को अभी करना होगा विकास का इंतजार
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में शामिल 16 ग्राम पंचायतें की अब तक तैयार नहीं हुई विकास की कार्य योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। बावजूद इसके पालिका प्रशासन अभी तक नगरीय क्षेत्रों में शामिल 16 ग्राम पंचायतों की 50 हजार की आबादी के लिए विकास की कार्य योजना तैयार नहीं कर पाया है। ऐसे में चुनाव से पूर्व काम करा पाना संभव नहीं दिख रहा है।
वर्ष 1997 में संतकबीरनगर के नाम से जनपद सृजित हुआ। खलीलाबाद जनपद मुख्यालय बना, लेकिन कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल, बेसिक शिक्षा कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय, पुलिस ऑफिस, पुलिस लाइंस और डीएम- एसपी आवास आदि नगर की सीमा से बाहर रह गए। इसके बाद नगर पालिका खलीलाबाद के सीमा विस्ताव का प्रस्ताव शासन को भेजा गया।
विज्ञापन

अक्तूबर 2020 में शासन ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार करते हुए सरैया, मिश्रौलिया, नेदुला, पटखौली, सरौली, बड़गों, खटौली, मैलानी, मोहद्दीपुर, बेलवनिया, डीघा, कसैला, गौसपुर, बनियाबारी, सादिकगंज और उस्का खुर्द को शहर में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद थी कि इन क्षेत्रों का शहर की तरह विकास होगा, लेकिन लोग आस लगाए ही रह गए। इधर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी सृजन योजना के तहत विकास की मंजूरी प्रदान करते हुए कार्ययोजना का प्रस्ताव मांगा, लेकिन अभी तक नगर पालिका प्रशासन शहरी क्षेत्र में शामिल क्षेत्रों के विकास की कार्ययोजना ही तैयार नहीं कर सका है।
ऐसे में कब कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजा जाएगा और कब बजट उपलब्ध होगा, यह सवाल बना हुआ है। इधर नगर निकाय चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में जब तक कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा जाएगा, तब तक चुनाव की घोषणा हो सकती है और आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इससे आशंका है कि विकास का कार्य संभव नहीं हो पाएगा।
संभावित दावेदार की गतिविधियां बढ़ी
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में वार्डों के गठन के साथ ही संभावित दावेदारों की गतिविधियां बढ़ गई है। दावेदार इन क्षेत्रों में पहुंचकर विकास का दावा कर रहे हैं। इसके साथ ही होर्डिंग आदि लगाए जा रहे हैं।
इन क्षेत्रों में कराए जाएंगे विभिन्न कार्य
शासन की मंशा के अनुरूप शहरी क्षेत्र में शामिल गांवों में इंटरलाकिंग, शौचालय निर्माण, नालियों का निर्माण, आंगनबाड़ी भवन का निर्माण, स्वास्थ्य की सुविधा आदि उपलब्ध कराया जाना है। इसके साथ ही पथ प्रकाश व जलापूर्ति के लिए भी कार्य होने हैं, लेकिन यह आस टूटती नजर आ रही है। क्षेत्र के निवासी राधेयाम चौरसिया, मनोज कुमार मिश्र, दिनेश कुुमार आदि ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की तैयारी चल रही है, लेकिन अभी तक विकास के कार्य शुरू नहीं हुई है। ऐसे में चुनाव शुरू होने पर कार्य हो पाना संभव नहीं होगा।

नगर पालिका प्रशासन शहरी क्षेत्र में शामिल गांवों के विकास के प्रति कटिबद्ध है। इन क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। एक सप्ताह के अंदर इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। कार्ययोजना तैयार की शासन को भेजा जाएगा, ताकि बजट उपलब्ध हो। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा विकास के कार्य त्वरित गति से कराए जाएंगे।
- श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed