{"_id":"649483f30dae9247280e725b","slug":"development-work-khalilabad-news-c-7-1-216069-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डिप्टी सीएम से नगर पंचायत के विकास की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डिप्टी सीएम से नगर पंचायत के विकास की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बुधवार को नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के दुघरा कला बाग में आगमन पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ने नवसृजित नगर पंचायत के विकास की मांग की। जिस पर डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने देने का भरोसा दिया।
नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा की चेयरमैन रिंकू मणि के प्रतिनिधि नीलमणि ने बताया कि नवसृजित नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने का सपना है। जिसे पूरा करने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दुघरा कला बाग में आगमन पर वार्ता किया। उनसे नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने, बंद पड़े ओवरहेड टैंक को चालू कराकर नगर पंचायत में घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने और नगर पंचायत की सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग की।
इस पर डिप्टी सीएम ने भरोसा देते हुए कहा कि विकास कार्य को तेजी के साथ कराए जाने की जरूरत है। विकास कार्य के लिए कहीं से भी धन की कमी आड़े नहीं आने पाएगी।