{"_id":"6178341a2bab7916a266d2bb","slug":"despute-for-pradhan-sangh-adhyaksh-khalilabad-news-gkp414328690","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांथा ब्लॉक में प्रधान संघ अध्यक्ष पर खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांथा ब्लॉक में प्रधान संघ अध्यक्ष पर खींचतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांथा ब्लॉक में प्रधान संघ अध्यक्ष पर खींचतान
अलग-अलग लोग पेश कर रहे दावे, अलग-अलग मनोनयन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा/मेंहदावल। प्रधान संघ अध्यक्ष पद को लेकर विकास खंड सांथा में खींचतान मची हुई है। अलग-अलग दावे पेश किए जा रहे हैं। सोमवार को जहां कुछ प्रधानों ने बैठक करके उजेर अहमद उर्फ फोटू खान को प्रधान संघ का अध्यक्ष मनोनीत कर दिया था, वहीं मंगलवार को ब्लॉक सभागार में प्रधानों की बैठक हुई। इसमें रणवीर पांडेय को ही प्रधान संघ का अध्यक्ष बताया गया।
विकास खंड सांथा के प्रधान संघ अध्यक्ष को लेकर खींचतान चल रही है। इसके तहत पहली बार निर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष मुसाहिद रजा को ग्राम प्रधानों ने शिथिलता के कारण एक माह बाद ही हटा दिया था। पुन: प्रधानों ने विकास खंड पर बैठक कर सर्व सम्मति से अठलोहिया ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान रणवीर पांडेय को प्रधान संघ अध्यक्ष चुना। वहीं, सोमवार को कुछ प्रधानों ने बैठक करके प्रधान संघ का अध्यक्ष उजेर अहमद उर्फ फोटू खान को मनोनीत कर दिया। इसको लेकर मंगलवार को विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने इस मनोनयन को अवैधानिक बताते हुए विकास खंड पर बैंठक की। प्रधानों ने रणवीर पांडेय को प्रधान संघ का अध्यक्ष बताया। बैठक में अरविंद यादव, राजेश प्रताप सिंह, त्रियुगानंद गौतम, शकील अहमद, राजकुमार विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, अमरनाथ यादव, अनूप राय, विजय बहादुर पांडेय, प्रियंका, विनोद दूबे, विनोद सिंह, अब्बूलाक, शशांकधर दूबे, मुहम्मद इब्राहिम, रिजवान खान, हरिराम, क्यामूद्दीन, विक्रम आदि प्रधान मौजूद रहे। उधर, प्रधान संघ अध्यक्ष मनोनीत हुए उजेर अहमद उर्फ फोटू खान ने कहा कि प्रथम अध्यक्ष मुजाहिद रजा को बिना बैठक में बुलाए ही कैसे चुनाव हुआ। जबकि मुजाहिद रजा इस्तीफा नहीं दिए थे। सोमवार को हुई बैठक में प्रथम अध्यक्ष मुजाहिद रजा ने इस्तीफा दे दिया। उसके बाद प्रधानों ने सर्वसम्मति से उन्हें प्रधान संघ का अध्यक्ष चुन लिया। प्रधान संघ अध्यक्ष वही हैं।
एक तिहाई से अधिक प्रधानों ने जिसको चुना वही है अध्यक्ष : रविन्द्र सिंह
प्रधान संघ के संरक्षक रविंद्र सिंह ने कहा कि विकास खंड के 83 ग्राम प्रधानों में एक तिहाई से अधिक ग्राम प्रधानों ने सर्व सम्मति से रणवीर पांडेय को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना था। वह प्रधानों के हक व अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दर्जन भर प्रधानों ने सड़क पर चलते किसी को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुन लिया तो उसे प्रधान संघ का अध्यक्ष नहीं कहा जाएगा। प्रधानों के जरिए चुने गए प्रधान संघ के अध्यक्ष रणवीर पांडेय हैं।