फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   depty cm brajesh pathak meeting

देश का विकसित जिला बनेगा संतकबीरनगर : डिप्टी सीएम

Thu, 04 Jan 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
depty cm brajesh pathak meeting
मेंहदावल के बलौली बाल विकास पुष्टाहर के लगे स्टाल का अवलोकन करते डिप्टी सीएम ।संवाद
मेंहदावल क्षेत्र के बेलौली में पत्रकार वार्ता में बोले डिप्टी सीएम
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलौली में बृहस्पतिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ग्राम पंचायत सचिवालय में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक समाप्त करने के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही संतकबीरनगर जनपद को देश का विकसित जिला बनाए जाने की बात कही।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। जब से केंद्र सरकार की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आई है, तब से गरीब निराश्रित लोगों के विकास की योजनाएं संचालित हो रही हैं। भ्रष्टाचार मुक्त योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं विकासपरक हैं। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी ली गई। समय-समय पर योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सरकार की योजनाओं के माध्यम से संतकबीरनगर को देश का विकसित जिला बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता या भ्रष्टाचार कदापि नहीं होने पाएगा। देश के गरीब पात्र निराश्रित लोगों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले। इस दिशा में शासन तथा प्रशासन दोनों को मिलकर काम करना है।
इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल, जेपीएस राठौर, सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद, विधायक अनिल त्रिपाठी, पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह, विजय प्रताप सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय, संतोष सिंह, जगदंबा तिवारी, मकसूदन तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी

मेंहदावल। ग्राम पंचायत सचिवालय में समीक्षा के दौरान बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी मौजूद नहीं मिले। उप मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान जब उन्हें खोजना शुरू किया तो एसडीएम मेंहदावल समेत कई अधिकारी बाहर निकलकर डीएसओ की खोज करने लगे। डीएसओ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ही नहीं थे। बाद में उनकी जगह मेंहदावल तहसील के सप्लाई इंस्पेक्टर को पेश किया गया।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि ग्राम सचिवालय में समीक्षा बैठक जब रखी गई है तो यह सभी विभागों की होनी चाहिए। इसमें उपस्थिति भी सभी अधिकारियों की आवश्यक है।
इस दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया समेत कई विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद रहे।


हेलीपैड पर पहुंचे एक व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने भगाया
मेंहदावल। जब उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक हेलीकॉप्टर से नीचे उतरे। सांसद, विधायक, जिलाधिकारी, एसपी उन्हें हेलीपैड पर रिसीव करने पहुंच गए। इसी दौरान भीड़ में एक व्यक्ति पहुंच गया जो किसी नेता का निजी सुरक्षा कर्मी बताया जा रहा था। सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया और बाहर कर दिया। इसकी चर्चा कार्यक्रम स्थल पर खूब रही। जबकि थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने इस घटना से इन्कार किया और बताया कि किसी अधिकारी का वाहन चालक था, जिसको डांटा गया है।



डिप्टी सीएम ने स्टाॅलों का निरीक्षण कर कराया अन्नप्राशन
मेंहदावल। बेलौली में ग्राम सचिवालय परिसर में आंगनबाड़ी तथा स्वास्थ्य विभाग का स्टाॅल लगा था। इसका उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चे को अन्नप्राशन कराया। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय के लिए उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस पर उन्होंने मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उनके कार्य की सराहना की। कहा कि आशा बहन सबसे ज्यादा मेहनत कर रही हैं। सरकार की योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर हर घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी जताया।

श्रद्धासुमन अर्पित किया
मेंहदावल। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बिहार और झारखंड के प्रभारी बेलौली ग्राम निवासी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के घर पहुंच कर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके साथ ही दिवंगत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed