फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   demander of money arrested

प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Wed, 16 Jun 2021 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
demander of money arrested
प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

14 जून को पीड़ित ने पुलिस को दी थी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रापर्टी डीलर से फोन पर पांच लाख की रंगदारी मांगने और न देने पर जानमाल की धमकी देने वाले आरोपी को 36 घंटे के भीतर पुलिस ने बुधवार को टीचर कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि 14 जून को खलीलाबाद शहर के टीचर कॉलोनी के रहने वाले प्रापर्टी डीलर अखिलेश्वर सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र रवींद्रनाथ सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि 13 जून को उनके मोबाइल पर एक फाल आई। फोन करने वाले ने उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मांगी गई रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया। मामले के पर्दाफाश के लिए कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया गया। पुलिस ने सूचना के आधार पर बुधवार को टीचर कॉलोनी के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान रिंकू पांडेय उर्फ देवेंद्र कुमार पांडेय निवासी उदयपुर थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed