{"_id":"6a344357eb6336e7010d181a","slug":"demand-to-revoke-schools-affiliation-manager-writes-to-dm-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152453-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विद्यालय की सीलिंग रद करने की मांग, प्रबंधक ने डीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विद्यालय की सीलिंग रद करने की मांग, प्रबंधक ने डीएम को लिखा पत्र
Fri, 19 Jun 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
महुली। नाथनगर ब्लॉक के पुत्सर स्थित एडीवी इन्वेंशन एकेडमी को मंगलवार को प्रशासन ने सील कर दिया। एकेडमी के सीलिंग की प्रक्रिया को अवैध बताते हुए प्रबंधक अनिल कुमार प्रजापति ने डीएम को पत्र भेजकर विद्यालय की सीलिंग प्रक्रिया रद्द करने की मांग की है। प्रबंधक का कहना है कि विद्यालय सरकार से मान्यता प्राप्त है और नीति आयोग के एनजीओ दर्पण पोर्टल पर पंजीकृत संस्था के तहत संचालित हो रहा है। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने बिना विधिक प्रक्रिया पूरी किए विद्यालय सील कर दिया है।
विज्ञापन