{"_id":"6acd2d86f3424e7745028667","slug":"demand-for-arrest-of-brahmanands-killers-collectorate-siege-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158847-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ब्रह्मानंद के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, कलेक्ट्रेट घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ब्रह्मानंद के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, कलेक्ट्रेट घेरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के भगठान गोसाईपुर गांव निवासी जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को पत्नी पूजा यादव ने परिजन व अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट में धरना दिया।
पहलवान की पत्नी के नेतृत्व में परिजन व अन्य लोगों ने जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट में धरना देकर पति के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की सूचना के बाद सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया।
भगठान गोसाईपुर गांव निवासी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के बाद पुलिस ने मामले में परिजनों की तहरीर पर गांव के ही चार हत्यारोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
वारदात को गंभीरता से लेकर पुलिस ने मामले में जांच के दौरान दो अन्य आरोपियों का नाम प्रकाश में आने के बाद कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस जांच और परिजन से मिली जानकारी के आधार पर विवेचना में सात अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने इनमें से भी दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
इसके बाद से ही परिजन अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर सोमवार को दिन में परिजनों अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां अन्य हत्यारोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मामले की सूचना के बाद सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजनों वहां से हटे।ा