फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Delivering patient sent to nursing home

डिलिवरी के मरीज को नर्सिंग होम भेजा 

Mon, 15 May 2017 10:53 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 15 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
 Delivering patient sent to nursing home
संयुक्त जिला चिकित्सालय के महिला अस्पताल से डिलिवरी के मरीजों को प्राईवेट नर्सिंग होम में भेजा रहा है। ऐसी शिकायत आशा कार्यकर्ता और मरीज के घरवालों ने सीएमओ से की है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने सीएमएस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ता माया सिंह का आरोप है कि बरईपार निवासी जीतन प्रसाद की बेटी संगीता का प्रसव होना था। जिसे 14 मई को स्वास्थ्य उप केंद्र बखिरा ले जाया गया। जहां पर प्रसव न होने की दशा में 108 नंबर के एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल में 15 मई को सुबह पांच बजे लाया गया। वहां पर मौजूद स्टाफ नर्स के जरिए मामूली जांच के बाद स्टाफ नर्स ने अस्पताल में आपरेशन की व्यवस्था न होने का हवाला दिया और खलीलाबाद शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम का नाम बताते हुए वहां भर्ती कराने को कहा। नर्स से काफी निवेदन किया गया, पर वे नहीं मानी और अपने एक कर्मचारी के साथ प्राइवेट नर्सिंग होम में भेज दिया। प्राईवेट नर्सिंग होम ले जाकर प्रसूता को भर्ती कराया। 
विज्ञापन


वहीं प्रसूता के परिजन जीतन प्रसाद, दीपू आदि ने भी स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। आशा कार्यकर्ता में सीएमओ का पत्र देकर स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सीएमएस को पूरे मामले की जांच को कहा गया है। जांच के बाद जिस कर्मचारी की लापरवाही सामने आएगी उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed