{"_id":"5f09ea848ebc3e63bf1e08b8","slug":"decrease-water-lavel-of-ghaghara-river-khalilabad-news-gkp3577428183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर घटा
विज्ञापन
फिर घाघरा के जलस्तर में गिरावट
नदी व बांध के निकट रहनेवाले लोगों में अभी भी बाढ़ की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा(संतकबीरनगर )। घाघरा का जलस्तर एक बार फिर घटने लगा है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर घटकर घाघरा नदी 79.10 मीटर पर पहुंच गई गई। बावजूद इसके नदी और बांध के बीच बसे गांव के लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं।
लोगों का कहना है कि नदी अबकी बार बढ़ी तो गांव में पानी घुस जाएगा। घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार तीन दिनों तक बढ़ोत्तरी हो रही थी। शुक्रवार को तुर्कवलिया नायक में नदी खतरे के निशान 79.35 से 15 सेंटीमीटर नीचे 79.20 मीटर पर बह रही थी। नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से बांध के दक्षिण बसे सरैया, खरैया, गुनवतिया, ढोलबजा गांव के करीब बाढ़ का पानी पहुंच गया था। ग्राम प्रधान रामनयन यादव ने बताया कि अगर अब पानी बढ़ा तो इन गांवों में घुस सकता है जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इस बीच शनिवार को नदी के जल स्तर में शाम चार बजे 10 सेंटी मीटर की कमी दर्ज की गई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद लेखपाल व कानूनगो को बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारी पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए हैं।