{"_id":"5c8fe23bbdec2213e54ba3a8","slug":"decorated-painted-shops-for-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के लिए सज गईं रंग-पिचकारी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के लिए सज गईं रंग-पिचकारी की दुकानें
Mon, 18 Mar 2019 11:53 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
होली के लिए सज गईं रंग-पिचकारी की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। होली पर्व में महज दो दिन शेष हैं। ऐसे में हर कोई इस पर्व को यादगार बनाने में लग गया है। शहर और गांव के चौराहों पर दुकानें सज गई हैं। लोग भी जरूरत के सामान खरीदने पहुंच रहे हैं।
21 मार्च को होली पर्व मनाया जाना है। ऐसे में महज इस पर्व में दो रोज ही बचे हैं। लिहाजा, घरों में होली उत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस पर्व में रंग भरने के लिए कारोबारियों ने इसमें कोई कोर कसर बाकी नही छोड़ा है। खलीलाबाद शहर के गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय माता स्थान रोड, मेंहदावल रोड, बैंक चौराहा, नेदुला, शुगर मिल रोड, मोती चौराहा, बरदहिया बाजार समेत अन्य स्थानों पर रंग, अबीर-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से बाजारों को पाट दिया है। इस तरह से ग्रामीणांचलों में हैंसर बाजार चौराहा, घोरांघ, मुखलिसपुर बाजार, नाथनगर बाजार, महुली बाजार, बखिरा बाजार, बघौली बाजार, मेंहदावल समेत अन्य क्षेत्रों में भी दुकानें सज गई हैं। यहां तक कि इन दूकानों पर समानों की खरीदारी करने वालों की भीड़ भी नजर आने लगी है।
मिठाई की दुकानों पर गुझिया, गुलाब जामुन सहित तरह-तरह की मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। दुकानदार संजय, राजेश, पवन सहित अन्य का कहना है कि होली के पर्व को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है।