फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   decied to start membership campain of bjp

सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया

Sat, 27 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
decied to start membership campain of bjp
सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया
विज्ञापन

मगहर। भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को सेंट जेवियर्स स्कूल हुई। इसमें जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
मुख्य अतिथि आचार्य घनश्याम मिश्र ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में देश व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्रों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इससे देश व प्रदेश में खुशहाली आई है। विशिष्ट अतिथि अत्रेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के अलावा सभी दलों ने जनता को ठगने का काम किया है। ऐसे में एक बार फिर जनता सूबे में भाजपा की सरकार बनाने के लिए तत्पर है। युवा भाजपा नेता सुजीत गुप्ता ने कहा कि तीनों विधान सभा के प्रत्येक विद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए लगभग 100 विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है। बैठक में जिला संयोजक अरुण गुप्ता, विश्वबंधु, गोविंद तिवारी, सर्वेश तिवारी, ईश्वर, विद्याधर यादव, सुजीत गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान
मगहर। कस्बे के मोहल्ला काजीपुर स्थित तकिया बाजार में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ले रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही सबका हित निहित है। उन्होंने कहा कि जो लोग 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य करें। युवा ही देश के भविष्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश तरक्की की एक नई इबारत लिख रहा है। इसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे को मूर्त रूप देने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है।

इस मौके पर महिला मोर्चा की पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, सरिता दूबे, दमयंती देवी, राबड़ी देवी, पूनम देवी, मीरा देवी, कचंन देवी, विजय कांदू, पूर्व चेयरमैन अश्विनी कुमार गुप्त, कुबेर गुप्त, रजीत कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed