फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Death of an infected woman, Corona positive found 20

कोरोना रिपोर्ट 16-47-18

Sun, 23 May 2021 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Death of an infected woman, Corona positive found 20
संक्रमित महिला की मौत, 20 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

- बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में थी भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को आई रिपोर्ट जिले में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा 20 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में एक्टिव केस घटकर 648 पहुंच गई है। प्रशासन ने लोगों से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि महुली क्षेत्र की रहने वाली 55 वर्षीय महिला बीमार थी। एंटीजन जांच में वह कोविड पॉजिटिव निकली। उसे एक सप्ताह पूर्व मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा था। शनिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। कोविड प्रोटोकाल के तहत उसका अंतिम संस्कार करवाया गया है। इसके अलावा 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमे खलीलाबाद क्षेत्र में चार, बघौली क्षेत्र में एक, नाथनगर क्षेत्र में तीन, मेंहदावल क्षेत्र में दो, पौली क्षेत्र में एक, सेमरियावां क्षेत्र में पांच, हैंसर बाजार क्षेत्र में एक, बेलहर कला में एक व अन्य जिले के दो लोग शामिल है। मरीजों की संख्या मिलने पर उनके घर को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। उन्होंने कहाकि कोरोना के एक्टिव केस घटे है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करे और मास्क जरूर लगाए।
विज्ञापन

रविवार को 119 लोग स्वस्थ हुए है। 954 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 7925 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 75 संक्रमित की मौत हो चुकी है। अब तक 7202 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस घटकर 648 पहुंच गई है। इसमें 494 लोग होम आइसोलेशन में रह कर इलाज करा रहे हैं। 1247 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed