{"_id":"614f62e28ebc3efb8a29b317","slug":"death-khalilabad-news-gkp410597324","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तीसरी मंजिल पर कर रही थी काम, खेलते-खेलते टैंक में गिरकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तीसरी मंजिल पर कर रही थी काम, खेलते-खेलते टैंक में गिरकर बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां तीसरी मंजिल पर कर रही थी काम, खेलते-खेलते टैंक में गिरकर बालक की मौत
पानी निकालने पर मिला बालक का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर में खेलते-खेलते पानी के टैंक में गिरकर शनिवार को बालक की मौत गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बच्चे की मौत के बाद पीड़ित मां का रो- रो कर बुरा हाल है।
कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि महुली क्षेत्र के महुली खास निवासी 30 वर्षीय शकुंतला पत्नी स्वर्गीय पप्पू खलीलाबाद में किराए का मकान लेकर रहती है। वह मजदूरी करके बच्चे का भरण पोषण करती है। महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर के रहने वाले सुजीत यादव कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर में मकान का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। उन्हीं के मकान में शकुंतला शनिवार को मजदूरी करने गई। यहां वह अपने पांच वर्षीय बेटे शिवा को भी ले गई थी। तीसरे मंजिल पर शकुंतला काम कर रही थी और नीचे के तल पर बेटा शिवा खेल रहा था। खेलते-खेलते बालक मकान निर्माण के लिए बनाए गए पानी के टैंक में गिर कर डूब गया। शाम चार बजे जब शकुंतला अपने बेटे को ढूंढने लगी तो वह नहीं मिला। इस पर शकुंतला ने अन्य लोगों की मदद से बेटे की तलाश शुरू की। उसी दौरान आशंका के आधार पर मकान मालिक और अन्य लोगों ने टैंक के पानी को बाहर निकलवाया तो शिवा का शव मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित मां शकुंतला का रोक- रो कर बुरा हाल था। लोग पीड़ित मजदूर महिला को ढांढस बंधा रहे थे।