फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   death

बिजली का तार टूटकर गिरा, मजदूर की मौत

Wed, 23 Jun 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
death
हादसे के वक्त ट्रक से गिट्टी उतार रहे थे बस्ती के खरका निवासी आत्माराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा(संतकबीरनगर)। नाथनगर- महुली मार्ग पर एएनएम सेंटर के निकट बुधवार देर शाम करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथी मजदूूरों ने पीड़ित के परिजनों को घटना की सूचना दी।

बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के खरका गांव निवासी 30 वर्षीय आत्माराम बुधवार को गांव के कुछ मजदूरों के साथ नाथनगर- महुली मार्ग के मरम्मत में कार्य कर रहे थे। इसी बीच सड़क निर्माण कार्य के लिए गिट्टी लेकर पहुंचे ट्रक से अन्य मजदूरों के साथ वह गिट्टी उतार रहे थे। तभी बगल में खड़े पोल से टूट कर गिरे तार की चपेट में आ गए। इसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। साथी मजदूर उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ काम करने वाले मजदूर राम पराग, राम सजन ने बताया कि गांव से करीब 18 श्रमिक यहां काम पर आए हैं। पोल से टूट कर गिरे तार में उतर रहे करंट की चपेट में आने से साथी की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों को सूचना दी गई है। महुली एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed