फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   death in suspicious condition

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Wed, 22 Dec 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
death in suspicious condition
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के धवरेेपार बढ़या गांव में बुधवार की देर शाम विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने विवाहिता के जरिए कमरे में छत की कुंडी से साड़ी के सहारे लटक कर आत्महत्या की बात बताई गई। इसकी वजह परिजन नहीं बता पाए।

एसओ केडी सिंह ने बताया कि धवरेपार बढ़या गांव की 32 वर्षीय अल्का चौहान पत्नी परमानंद उर्फ साधू की बुधवार की देर शाम संदिग्ध हाल में मौत होने की सूचना मिली। सूचना पर वह सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि कमरे में छत की कुंडी से साड़ी के सहारे लटक कर अल्का चौहान ने आत्महत्या कर ली, लेकिन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए। पुलिस के पहुंचने से पहले की परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार दिया था। करीब 12 वर्ष पहले विवाहिता की शादी हुई थी। विवाहिता के दो बेटे आठ साल और छह साल के हैं। विवाहिता के मायके के लोगों को भी सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed