फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   death,hanging

छत के कुंडे से लटका मिला महिला का शव

Fri, 10 Jul 2020 09:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
death,hanging
नायब तहसीलदार की उपस्थिति में पुलिस ने दरवाजे को तुड़वाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के तितौवा मोहल्ले में शुक्रवार को एक विवाहिता शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। नायब तहसीलदार सुनील कुमार की मौजूदगी में फाटक तुड़वाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं मायके वालों ने ससुुरालियों की प्रताड़ना के बेटी द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का आरोप मढ़ा है।

चौकी इंचार्ज तितौवा जितेंद्र सिंह ने बताया कि बलरामपुर जनपद के अतरौला निवासी अजय सोनी का परिवार लंबे समय से खलीलाबाद में रहता है। उनका विवाह गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के रमडिहवा गांव निवासी रेनू(29) के साथ हुआ था। दो बेटे आठ साल का अंश और छह साल का दक्ष है। तितौवा मुहल्ला निवासी टेपों चालक अजय की पत्नी रेनू का शव फंदे से लटका मिला। पति ने पत्नी के जरिए आत्म हत्या की लिखित सूचना दी है। पीड़ित पिता चंद्रमोहन का आरोप है कि ससुराली उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed