{"_id":"646c7ebc6d7b1e4e280dae59","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-hanging-from-tree-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: कुआनो नदी के किनारे पीपल के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: कुआनो नदी के किनारे पीपल के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 23 May 2023 02:22 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 May 2023 02:22 PM IST
सार
इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि रेवटा गांव निवासी अक्षय राय का शव कुआनों नदी के तट पर स्थित पीपल के पेड़ से लटकता मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। रिपोर्ट आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। (इनसेट में मृतक)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में महुली थाना क्षेत्र के रेवटा गांव के सिवान में मंगलवार की भोर को संदिग्ध परिस्थिति में एक अधेड़ का शव कुआनो नदी के तट पर पीपल के पेड़ से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शौच के लिए गए लोगों ने पीपल के पेड़ पर शव लटकता देख शोर मचाया। पेड़ से शव लटकने की सूचना जंगल की आग की तरह हर तरफ फैल गई। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने पीपल के शव को उतरवाया। शव की पहचान अक्षय राय (46) पुत्र गंगा प्रसाद राय के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बदलने लगा रामगढ़ताल का नजारा, भोपाल से पहुंची नाव, तस्वीरों में देखें झलक
विज्ञापन
रेवटा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवनाथ यादव ने बताया कि मृतक भांग खाने का शौकीन था। ग्रामीणों में चर्चा थी कि सोमवार की रात्रि परिवार में कुछ विवाद भी हुआ था।
इस संबंध में इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि रेवटा गांव निवासी अक्षय राय का शव कुआनों नदी के तट पर स्थित पीपल के पेड़ से लटकता मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। रिपोर्ट आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।