{"_id":"60db4e368ebc3e708e36ecd9","slug":"dead-body-found-khalilabad-news-gkp4000056143","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनश्यामपुर के पास युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनश्यामपुर के पास युवक का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनश्यामपुर के पास युवक का शव मिला
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव के पास सोमवार की रात एक युवक का शव पड़ा था। शव देखकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर मगहर चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी इंचार्ज हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि सोमवार की रात घनश्यामपुर गांव के निवासियों ने सूचना दिया कि गांव के पीछे एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर वह सहयोगी सिपाहियों के साथ मौके पर गए। युवक की पहचान गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के महराबारी निवासी 28 वर्षीय नागेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय कोमल यादव के रूप में हुई है। इसकी सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि युवक नशे का आदी था। जिसकी वजह से शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गया था। मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। वैसे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद