{"_id":"6973cea3ca82fea91d0adfae","slug":"ddo-gave-instructions-to-keep-the-records-in-order-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-144932-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीडीओ ने अभिलेखों को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीडीओ ने अभिलेखों को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
Sat, 24 Jan 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पटल सहायक टेबल पर नेम प्लेट रखे जाने और पदनाम व मोबाइल नंबर लिखने के भी निर्देश दिए। साथ ही ब्लाॅक परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिए। डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने मनरेगा पटल, आवास पटल, एनआरएलएम, आधार फीडिंग, कृषि, पंचायत, समाज कल्याण आदि पटल की जांच व समीक्षा की। डीडीओ ने ग्राम पंचायत में मौजूद धनराशि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले खर्च करने का निर्देश दिया। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की संख्या ज्यादा से ज्यादा होने की बात कहीं। कम संख्या पाए जाने पर संबंधित ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए।
इस दौरान एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी, एडीओ आईएसबी दिलीप कुमार पांडेय, ग्राम सचिव कुणाल सिंह, एपीओ अतुल कुमार जायसवाल, एकाउंटेंट राम बेलास, किरन पांडेय, एजाज अहमद, पटल सहायक मिहिर गौतम, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी, एडीओ आईएसबी दिलीप कुमार पांडेय, ग्राम सचिव कुणाल सिंह, एपीओ अतुल कुमार जायसवाल, एकाउंटेंट राम बेलास, किरन पांडेय, एजाज अहमद, पटल सहायक मिहिर गौतम, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन