फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DAV Inter College becomes champion in chess

Sant Kabir Nagar News: शतरंज में डीएवी इंटर कॉलेज बना चैंपियन

Sat, 20 Sep 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
DAV Inter College becomes champion in chess
डीएवी इंटर कॉलेज में शतरंज के विजेता ​खिलाड़ी-स्रोत विद्यालय
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल में शनिवार को हुआ। सीनियर बालक वर्ग में कोई भी टीम न होने के कारण डीएवी वाक ओवर के आधार पर विजेता हुई।
विज्ञापन

खेल सचिव जोखू प्रसाद ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में डीएवी को प्रथम स्थान, जगतगुरु शंकराचार्य विद्यालय इंटर कॉलेज को द्वितीय स्थान तथा आदर्श कृषक इंटर कॉलेज सिहटीकर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सब जूनियर बालक वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज विजेता तथा जगतगुरु शंकराचार्य विद्यालय इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
विज्ञापन

इसी तरह सीनियर बालिका वर्ग तथा जूनियर बालिका वर्ग में विजेता डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल तथा उपविजेता श्री जगतगुरु शंकराचार्य विद्यालय इंटर कॉलेज मेंहदावल रहा। जबकि बालिकाओं की सब जूनियर प्रतियोगिता में कोई भी टीम न होने के कारण डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल को वाक ओवर देते हुए विजेता घोषित किया गया। इस तरह से ओवरऑल शतरंज में डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल चैंपियन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed