फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Daughters should be vigilant about their safety

‘अपनी सुरक्षा को लेकर खुद सचेत रहें बेटियां’

Fri, 29 Nov 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Daughters should be vigilant about their safety
जीपीएस इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित अपराजिता मुहिम के तहत शपथ लेते लोग। - फोटो : KHALILABAD
‘अपनी सुरक्षा के लिए खुद सचेत रहें बेटियां’
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत शुक्रवार को जीपीएस बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस दौरान छात्राओं को सुरक्षा के प्रति खुद सचेत रहने की बात प्रशिक्षकों ने बताई।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा के प्रति खुद जागरूक होना होगा। उन्हें अपने आपको मजबूत करना होगा। ‘अमर उजाला’ का अपराजिता अभियान छात्राओं को मजबूत और सशक्त बना रहा है। यह अभियान सभी स्कूलों में चलना चाहिए।
विज्ञापन

प्रशिक्षक चंद्रेश्वर प्रसाद ने छात्राओं को कमांडो प्रशिक्षण दिया। उन्होंने छात्राओं को खुद का बचाव करने के तरीके बताएं। उन्होंने कहा कि छात्राओं के मन से भय का माहौल समाप्त करने के लिए ‘अमर उजाला’ का यह अभियान काफी सराहनीय है। इससे छात्राएं दूसरे पर निर्भर रहने के बजाय खुद आत्मरक्षा कर सकेंगी। यह अभियान सभी विद्यालयों में चलाया जाएगा। इससे छात्राएं जागरूक हो रही हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर सचेत हो रही हैं। पं. शिवशंकर चतुर्वेदी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामानंद गौड़ ने कहा कि छात्राओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सरकारी नौकरियों और प्राइवेट कंपनियों में महिलाएं काम कर रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा सबसे जरूरी है। ‘अमर उजाला’ ने यह अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया है। यह अभियान लगातार चलना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षकों को इस अभियान में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान नारी गरिमा को मजबूत बनाने के लिए छात्राओं को शपथ दिलाई गई। 80 छात्राओं ने शपथ पत्र भरा। इस अवसर पर प्रशिक्षक टीम में मोहम्मद सगीर, चंद्रभूषण भारद्वाज, संजय कुमार, सरोज लता राय, शशि प्रभा पांडेय, सरोज राय, शशिलता राय, कल्पना श्रीवास्तव, शगुफ्ता परवीन, दीपमाला त्रिपाठी, सादिया खातून सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान सराहनीय है
शिक्षक मंजू उपाध्याय ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान सराहनीय है। इससे छात्राओं को अपनी रक्षा करने का प्रशिक्षण मिलेगा। यह अभियान अन्य स्कूलों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलना चाहिए, ताकि छात्राएं आत्मनिर्भर हों और विपरित परिस्थितियों मेें मुकाबला कर सकें।
छात्राओं को मिल रहा प्रशिक्षण
शिक्षक सरोज राय ने बताया कि छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह एक एतिहासिक कदम ‘अमर उजाला’ ने उठाया है। उम्मीद है कि ‘अमर उजाला’ अपने अभियान में पूरी तरह से सफल होगा। इससे नारी सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।
काफी कुछ सीखने को मिला
छात्रा अनम ने कहा कि स्कूल आने-जाने में काफी डर लगता है। प्रशिक्षकों ने कमांडो ट्रेनिंग दी है जो आगे चल कर अपनी सुरक्षा में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्रशिक्षण से काफी कुछ सीखने को मिला है। ‘अमर उजाला’ ने छात्राओ के हित में यह सराहनीय कार्य किया है।

छात्राओं में भय समाप्त हुआ
छात्रा सोनम सिंह ने कहा कि विद्यालय में इस तरह का पहला प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से काफी कुछ सीखने को मिला है। उनके साथ अन्य छात्राएं भी इस प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्सुक हैं। इससे छात्राओं में भय समाप्त हुआ है और अपनी सुरक्षा के प्रति जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed